पत्रकार दिनेश सिटौला का निधन
चलचित्र पत्रकार संघ नेपाल के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश सिटौला का निधन हाे गया है । ग्राण्डी अस्पताल ने विज्ञप्ति निकाल कर उन की आज दिन के १२:४५ बजे निधन होने की जानकारी दी है ।
अछाम में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता तथा काठमाडौं के पूर्वमेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) के चुनावी प्रचार में सहभागी होने के समय अचानक बेहोश हो गए थे । उसके बाद उन्हें तत्काल सेना के हेलिकाप्टर से काठमाडौं ग्राण्डी अस्पताल में भरती किया गया था । जहाँ आज उनका निधन हो गया है ।
अस्पताल के अनुसार उन्हें सब–अरैक्नोइड हेमरेज हुआ था ।


