Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं सभी को एक साथ लेकर चलना चाहता हूँ – गगन थापा

 


काठमांडू, जेठ ३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने कहा है कि १४वें महाधिवेशन में निर्वाचित हुए और बाहर रहे नेताओं को वो केन्द्रीय समिति में समेटना चाहते हैं ।
रविवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “१४वें महाधिवेशन में निर्वाचित हुए बहुत से नेता बाहर हैं । मैं सभी को एक साथ लेकर चलना चाहता हूँ । उन्होंने असंतुष्ट पक्षों से आग्रह किया है सदस्यता समिति, अनुशासन समिति के काम में अगर विश्वास नहीं है तो साथ ही रहकर काम करें ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर मिलने वाले अवसर और निर्णय इस आधार पर नहीं लिए जाएंगे कि उन्होंने विशेष महाधिवेशन में भाग लिया था या नहीं ।
उन्होंने कहा “पार्टी के निर्णय चाहे वो प्रादेशिक सरकार के बारे में हो या चाहे संसदीय दल के बारे में, स्थानीय सरकार और भ्रातृ संस्थाओं के बारे में हो, एक भी निर्णय विशेष महाधिवेशन में भाग लिया था इस आधार पर नहीं होगा । उन्होंने कांग्रेस में महिला दलित और मधेशी दलितों की संख्या बहुत कम है इसलिए समावेशी सदस्यता के लिए आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *