Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिमलेन्द्र निधि को भ्रातृ शोक

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेन्द्र निधि के चचेरे भाई धीरेन्द्र कुमार निधि (श्याम निधि)का रविवार को 3.30बजे प्रादेशिक अस्पताल में निधन हो गया है। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। स्व.धीरेन्द्र निधि नेपाली कांग्रेस धनुषा जिला क्षेत्र तीन के सभापति थे। उनका जन्म स्थान नगराइन में हुआ है। उनके निधन होने पर मुख्यमंत्री कृष्ण कुमार यादव,नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार, बिधायक राम सरोज यादव,जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह, मैथिली बिकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी,राम युवा कमिटि के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी सहित कई नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *