सोने चाँदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट
काठमांडू, माघ १८ – नेपाली बाजार में आज एकबार फिर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार रविवार (माघ १८) सोना की कीमत में प्रति तोला में १८ हजार ८०० रुपये की कमी आई है । शुक्रवार (माघ १६) सोने का कारोबार प्रतितोला तीन लाख १८ हजार ८०० रुपये में हुआ था । आज का मूल्य प्रतितोला तीन लाख रुपये है ।
इसी तरह चाँदी की कीमतों में भी कमी आई है । चाँदी तोला में १५ सय ६५ रुपये कम हुई है । अब यह घटकर पाँच हजार ५०० रुपये पर आ गई है ।



