Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन विदेशी के इशारे पर झापा ५ से चुनाव लड़ रहे हैं – गोविन्द थापा

 

काठमांडू, माघ १८ – नेकपा एमाले के केन्द्रीय सदस्य गोविन्द थापा ने आरोप लगाया है कि बालेन साह अपनी खुशी से झापा नंबर ५ से चुनाव लड़ने नहीं गए हैं वरन वे विदेशी के इशारे में वहाँ से चुनाव लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि फागुन २१ गते को होने जा रहे चुनाव में देश को बचाने वाले राजनीतिक शक्तियों को जीताना चाहिए ।
नेकपा एमाले पशुपति टोल कमिटी दमक–८ के टोल सभा को संबोधित करते हुए थापा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में अभी जो चुनाव हो रहे हैं उसमें देश को बचाने और देश को जलाने वाले के बीच में मुकाबला हो रहा है । ऐसे में देश को बचाने वाले दलों को जीताना होगा । जिसके लिए इस बार विगत से भी ज्यादा मेहनत करनी होगी ।
पार्टी के पशुपति टोल कमिटी दमक–८ के अध्यक्ष सूर्यप्रसाद भेटवाल की अध्यक्षता में हुई टोल सभा में वडा कमिटी दमक–८ के संयोजक नेता थापा ने बालेन को लेकर कहा कि – बालेन अपनी खुशी से नहीं विदेशी के इशारे में झापा क्षेत्र न ५ से चुनाव लड़ने आए हैं । टोल सभा में ही उन्होंने सभा में शामिल अगुवा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया । जिसमें उन्होंने कहा कि देश को विदेशी दलाल के पंजे से बाहर निकालने के लिए प्रतिनिधि केपी शर्मा ओली को झापा के निर्वाचन क्षेत्र नं ५ के मतदाताओं ने उम्मीदवार बनाया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इसबार पहले की अपेक्षा बहुत अधिक मेहनत करनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed