एमाले नेतृ रुणा झा की घर वापसी

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । नेकपा एमाले नेतृ तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका से उप मेयर प्रत्याशी रह चुके रुणा झा ने रविवार को मिल्स एरिया अवस्थित बिमलेंद्र निधि के आवास पर नेपाली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के पूर्व महामंत्री विमलेन्द्र निधि ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर निधि ने कहा कि इससे पार्टी कोऔर मजबूती दिलायी। रुणा झा को नेपाली कांग्रेस में आने सेधनुषा क्षेत्र तीन से सांसद के उम्मीदवार विमलेन्द्र निधि को चुनाव में फायदा मिलेगा। नेपाली कांग्रेस में प्रवेश के समय बिधायक राम सरोज यादव,नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पंजियार, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी,बार्ड अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित नेपाली कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।


