Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल पहुँचे जापान

काठमांडू, माघ १९ – नेपाल और जापान बीच कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापना होने के ७०वें वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल जापान पहुँच चुके हैं । रविवार की रात ही वो नेपाल से प्रस्थान कर चार दिवसीय औपचारिक भ्रमण के लिए सोमवार नारिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल पहुँचे ।
विमानस्थल में उनका जापान के विदेश मंत्रालय के प्रमुख शिष्टाचार महापाल, नेपाल के लिए जापानी राजदूत तोरु मायदा और जापान के लिए नेपाली कार्यवाहक राजदूत हरिहरकान्त पौडेल आदि ने स्वागत किया । जापान सरकार के निमंत्रण पर प्रथम महिला सबिता पौडेल सहित की प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते राष्ट्रपति पौडेल वहाँ पहुँचें ।
भ्रमण के क्रम में वो माघ १९ गते सोमवार को ही जापान सरकार द्वारा आयोजित कूटनीतिक संबंध के ७०वें वार्षिकोत्सव विशेष समारोह में भाग लेंगे । इस भ्रमण से दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी मित्रता और सहकार्य को और ज्यादा ऊंचाई मिलगी ऐसा विश्वास किया गया है ।
राष्ट्रपति की यह यात्रा, जिसमें सम्राट और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात भी शामिल होंगी, इसे राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माघ २० गते मंगलवार टोकियो स्थित इंपेरियल पैलेस में राष्ट्रपति पौडेल और जापान सम्राट् नारुहितो बीच राजकीय शिष्टाचार मुलाकात किए जाने का कार्यक्रम है । उसी दिन वो जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची सानाए से भी पनि द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे । इसके अलावे विदेश राज्यमंत्री होरिइ इवाओ भी राष्ट्रपति पौडेल से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे ।
भ्रमण के ही क्रम में राष्ट्रपति पौडेल जापानी व्यावसायिक समुदायों के साथ अन्तरक्रिया करेंगे । नेपाली दूतावास उनके सम्मान में एक विशेष सामारोह आयोजन करेगी जिसमें भी पौडेल शामिल होंगे । सन् १९५६ सितंबर १ को कूटनीतिक संबंध में जुड़े नेपाल और जापान क्रमशः सन् १९६५ और १९६७ में एक दूसरे की राजधानी में दूतावास की स्थापना की थी । राष्ट्रपति पौडेल अपनी चार दिवसीय भ्रमण पूरा कर आगामी माघ २१ गते बुधवार को स्वदेश वापस लौटेंगे ।

यह भी पढें   आईसीसी टी–२० विश्वकप– बेस्टइंडिज के खिलाफ नेपाल की खराब शुरुआत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *