Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा चुनाव – प्रत्यक्ष मतदान के लिए अब तक ३० लाख मतपत्र छापे गए

 

काठमांडू, माघ १९ – फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधिसभा चुनाव के प्रत्यक्ष चुनाव के लिए अभी तक ३० लाख मतपत्र की छापे जा चुके हैं । चुनाव आयोग के अनुसार कूल २५ जिलों के मतपत्र छापे जा चुके हैं ।
आयोग ने जानकारी दी है कि जनक शिक्षा सामग्री केन्द्र भक्तपुर में मतपत्र छापने का काम नियमित रुप में हो रहा है । समानुपातिक चुनाव के लिए दो करोड़ आठ लाख ३० हजार मतपत्र छापे जाने का काम पहले ही हो चुका है । इसी तरह मतदाता शिक्षा प्रयोजन के लिए १० लाख ९८ हजार २०० थान नमूना मतपत्र छापने का काम भी हो चुका है ।
इसी बीच में चुनावी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोग के चुनाव सूचना सम्प्रेषण तथा समन्वय केन्द्र अन्तर्गत मतदाता शिक्षा इकाई ने अभी तक आयोग द्वारा स्वीकृत १५८ सामग्री सार्वजनिक की है । आयोग के आधिकारिक फेसबुक पेज, एक्स, टीकटॉक और युट्यूब में वे सभी सामग्री रखें गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com