Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

काठमांडू, माघ १९ – आज की सुबह तराई के अधिकांश हिस्सों में कुहासा छाया हुआ है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन और रात में भी तराई के अधिकांश हिस्सों में कुहासा छाए रहने की संभावना है । मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि – आज दिन में देश के तराई हिस्सें कुछ स्थान में कुहासा छाया रहेगा । इसी तरह देश के हिमाली हिस्सों में साधारणतया बदली छाई रहेगी और बाकी स्थानों में आंशिक बदली छाई रहेगी । विभाग के अनुसार देश के हिमाली हिस्सों में एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है । इसी तरह आज रात देश के तराई हिस्सें के कुछ स्थानों में कुहासा छाया रहेगा । देश के हिमाली हिस्सें में साधारणतया बदली छाई रहेगी और बाकी जगहों में आंशिक बदली छाई रहेगी । इसी तरह गंडकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली हिस्सें के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *