Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावीर पुन को लेकर प्रधानमंत्री कार्की ने कहा – पुन नाराज होकर गए हैं

 

काठमांडू, माघ १९ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जानकारी दी है शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री महावीर पुन ने नाराजगी में उनका मंत्रीमंडल छोड़ा है ।
सोमवार राष्ट्रीय सभा की बैठक को सम्बोधन करने के क्रम में उन्होंने बताया कि पुन ने कुछ कानून बनाने की बात कही थी । और उस कानून बनाने में सहयोग नहीं करने के कारण पुन ने गुस्से में आकर मंत्रीमंडल छोड़ दिया ।
प्रधानमंत्री कार्की ने बताया कि ‘जहाँ तक पुनजी (महावीर पुन) की बात है तो वो तो गुस्से में आकर गए हैं । उन्होंने दो चार कानून बनाने को कहा था । वें कानून अच्छे थे , लेकिन छोटे समय में कानून बनाने में हम सहयोग नहीं कर पाएं । अनेक परिस्थितियां होती हैं । सब बातें नहीं हो सकती है ।
पुन ने शिक्षामंत्री से इस्तीफा दे दिया और अभी म्याग्दी से अपनी स्वतन्त्र उम्मीदवारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *