उप राष्ट्रपति यादव कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त
काठमांडू, माघ १९ – राष्ट्रीय सभा को जानकारी दी गई है उप राष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल रविवार को जापान की औपचारिक भ्रमण में हैं । राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायणप्रसाद दाहाल ने सभा को जानकारी दी है कि राष्ट्रपति
पौडेल के जापान भ्रमण के कारण कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी यादव दी गई है ।
नेपाल और जापान बीच की कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापना के ७०वें वर्षगाँठ के अवसर पर जापान सरकार के निमन्त्रण अनुसार राष्ट्रपति पौडेल नेपाली प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए जापान भ्रमण में हैं । जब तक वो वापस नहीं आ जाते राष्ट्रपति द्वारा सम्पादन करने का कार्य उपराष्ट्रपति यादव करेंगे ।

