Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन से झापा ५ के स्थानीय लोगों ने पूछा – एजेंडा क्या है आपका ?

 


काठमांडू, माघ २० – झापा–५ के प्रतिनिधिसभा सदस्य उम्मीदवार तथा राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन) से स्थानीय लोगों ने एजेंडे की मांग की है।
बालेन के घर घर जाकर किए गए कार्यक्रम के दौरान झापा कमल गाँवँपालिका के स्थानीय लोगों ने बालेन और स्वतन्त्र पार्टी के एजेंडे को लेकर अपनी जिज्ञासा रखी है । बालेन से कमल गाँवपालिका के एक स्थानीय ने प्रश्न किया कि “अब बालेन जी की योजना क्या है ? या स्वतन्त्र पार्टी का एजेंडा क्या है ? हम भी तो समझे न, आप हमें तो समझा ही देंगे, लेकिन इस तरह समझाइए कि हम ही नहीं, बल्कि सभी लोग समझ सकें।”
स्थानीय द्वारा पूछे गए प्रश्न का जबाव देते हुए बालेन ने कहा कि जनता से समन्वय कर ‘मेनिफेस्टो’ (घोषणापत्र) तैयार किए जाने का काम हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि “हरेक समुदाय और व्यक्ति का एजेंडा अलग–अलग होता है । किसी का स्वास्थ्य से सम्बन्धित हो सकता है, किसी का शिक्षा, किसी का पूर्वाधार,” । इसी तरह “व्यापार करने वालों के लिए व्यापार महत्त्वपूर्ण होता है तो किसान के लिए खेती । जरुरी नहीं है कि सभी की आवश्यकता एक जैसी हो । इसलिए सभी से बातचीत कर विमर्श कर उनकी इच्छानुसार का एजेंडा बना रहे हैं ।”
बालेन ने बताया कि पार्टी की घोषणापत्र आगामी फागुन पहले सप्ताह में सार्वजनिक की जाएगी । शिक्षा और स्वास्थ्य निःशुल्क होनी चाहिए, संविधान में उल्लेख होने के बाद भी उस अनुरुप काम करने के लिए बजट अभाव की बात बालेन ने कही ।
शिक्षा और स्वास्थ्य को निःशुल्क नहीं किया जा सकता, यह बात बालेन ने बताए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने यह जिज्ञासा जताई कि अगर प्रदेश संरचना को खत्म कर दिया जाए तो बजट पर्याप्त हो सकता है । इस जिज्ञासा पर बालेन ने कहा, “ऐसा नहीं है । प्रदेश संरचना में खर्च बहुत कम है । वेतन में जाने वाला खर्च भी न्यून है । यह भी एक भ्रम है । मंत्रियों और सांसदों द्वारा लिए गए वेतन के कारण यह स्थिति पैदा नहीं हुई है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com