एसएसबी महानिरीक्षक का भ्रमण, नो मेंस लैंड सहित बीओपी का लिया जायजा
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । एसएसबी सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक आईपीएस निशांत कुमार उज्जवल दो दिवसीय दौरे पर एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय में सोमवार को नो मेंस लैंड सहित बीओपी अर्थात बॉर्डर चेकपोस्ट का जायजा लिया।
महानिरीक्षक के बथनाहा स्थित 56वीं बटालियन मुख्यालय आने पर कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार ने पुष्प गुच्छ और शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
जिसके पश्चात सोमवार को महानिरीक्षक द्वारा भारतीय सीमा स्तंभ 186 का जायजा लिया तथा नो मेंस लैंड के समीप ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा। जोगबनी बीओपी गेट के भ्रमण के दौरान सशस्त्र सीमा बल, बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम के जवानों एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई।
इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भ्रमण के दौरान अधिकारियों एवं अन्य बल कर्मियों से भी बातचीत की गई।
मुख्यालय बथनाहा में आगमन पर संयुक्त अस्पताल बथनाहा के उप महानिरीक्षक डॉ. विवेक कुमार माथुर एवं कमांडेंट शाश्वत कुमार ने पुष्पगुच्छ व शॉल देकर स्वागत किया गया।
वाहिनी मुख्यालय एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारियों, जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ सीमा प्रबंधन को लेकर मीटिंग की गई।
एसएसबी आईजी ने मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं—बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, नर्सरी, तालाब, व्यायामशाला एवं संदीक्षा पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
संयुक्त अस्पताल समेत वाहिनी मुख्यालय में जवान, महिला मेस, शस्त्रागार के भ्रमण के साथ वाहिनी कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया लिया ।


