Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा चुनाव ः १ करोड़ ८९ लाख मतदाता, २३ हजार मतदान केन्द्र

काठमांडू, माघ २० – फागुन २१ गते को होने जा रहे प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव में देशभर से में करोड़ ८९ लाख ३ हजार ६८९ मतदाता मतदान करेंगे । चुनाव आयोग के अनुसार फागुन २० गते तक १८ वर्ष पूरा हो जाने वाले नेपाली नागरिकों का नाम मतदाता सूची में समावेश किया गया है ।
फागुन २१ के चुनाव में ७७ जिलों के १६५ चुनाव क्षेत्रों में, देशभर में १० हजार ९६७ मतदान स्थल और २३ हजार ११२ मतदान केन्द्र बनाए जाने की आयोग ने जानकारी दी है । जिसमें कुल मतदाता मध्ये पुरुषों की संख्या ९६ लाख ६३ हजार ३५८ और महिलाओं की संख्या ९२ लाख ४० हजार १३१ है । अन्य मतदाताओं की संख्या २०० है ।
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि तीनों भूभागों और सभी जिलों के लिए मतदान स्थल और मतदान केन्द्र की व्यवस्था पूरी कर ली गई है । जिसमें हिमाली जिलों में मनाङ, मुस्ताङ, डोल्पा, हुम्ला में कम मतदाता होने के बावजूद भी आवश्यक रुप में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं ।
आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या रामेछाप में है । वहीं रुपन्देही, मोरङ, झापा, धनुषा, कैलाली, दाङ, काभ्रेपलाञ्चोक आदि जिलों में एक चुनाव क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा मतदाता होने की जानकारी आयोग ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *