Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीकेसी यूएई ने मनाया अपना स्थापना दिवस

जीकेसी ( ग्लोबल कायस्थ कोन्फ़्रेन्स) ने अपना स्थापना दिवस 2026 ईस्वी बड़े ही धूमधाम से मनाया है। विदित है की ये स्थापना दिवस जीकेसी के सम्माननीय ग्लोबल प्रेसिडेंट का जन्मदिन पर ही है। स्थापना दिवस दुबई के एक विश्व प्रसिद्ध मॉल – बुर्जुमान मॉल में वैश्विक सदस्यों की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर इंजीनियर मितेश कुमार कर्णजी की अध्यक्षता में जो ग्लोबल समन्वयक तथा जीकेसी ग्लोबल सदस्य भी हैं उनके लगायत जीकेसी ग्लोबल सदस्य गण इंजीनियर संजय कर्ण, इंजीनियर सुरजीत शरण, इंजीनियर राजीव कुमार कर्ण, इंजीनियर ज्ञानेश कुमार कर्ण, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री अमलेश मलिक सब के सब उपस्थित रहे। इनके साथ साथ श्रीमती रूपम कर्ण, श्रीमती शुश्मा कर्ण, श्रीमती रिमझिम कर्ण, बच्चों में आर्या कर्ण, अक्षरा कर्ण, आदित्य कुमार कर्ण और श्री हेतार्द कर्ण उपस्थित थे। केक काटने और भव्य रात्रि भोज का कार्यक्रम और आगे की योजना के लिए महत्वपूर्ण चर्चाएं बहुत सफल रही। इंजीनियर मितेश कुमार कर्ण ने अपने महत्वपूर्ण शब्दों में जीकेसी की शक्ति और प्रभाव पर ध्यान केंद्रित कर सम्पूर्ण उपस्थित सज्जनो को संगठन को सशक्त और दृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने कायस्थों को अपनी सांगठनिक शक्ति से वर्तमान में हुए लाभ तथा सम्भावनाओं पे बड़े गहन चर्चा कर मज़बूत हो एकीकृत हो कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की अपील किया। इंजीनियर संजय कर्ण, इंजीनियर राजीव कर्ण और इंजीनियर सुरजीत शरण ने संगठनात्मक शक्ति के कारण व्यावसायिक संभावनाओं पर जोर दिया और सभी सदस्यों ने अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त की। कुछ महत्वपूर्ण सदस्य विश्वसनीय कारणों से उपस्थित नहीं हो सके! इसको सफल बनाने के लिए समर्पित और मूल्यवान समय देने वाली सभी संबंधित टीम का धन्यवाद करना चाहता ज्ञापन किया गया। आदरणीय ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉक्टर श्री राजीव रंजन जी के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस पर शिक्षित टीम से जुड़ना इस शुभ अवसर पर उनके अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम और व्यस्तताओं के बावजूद अद्भुत अनुभव था, जिसने सभी जश्न मनाने वाले सेलेब्रिटीज को प्रेरित किया! उन्हें हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त किया गया। ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. राजीव रंजन जी का वर्चूअल उपस्थिति प्रेरणादायक रहा और इस संगठन के लिए बल दिया। यह दिन विशेष है!

यह भी पढें   एकबार फिर दुर्गा प्रसाईं हुए गिरफ्तार

आप सभी को यह सूचित करते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि जीकेसी नेपाल , जीकेसी अमेरिका ने भी स्थापना 2026 ई. को नेपाल की सम्मानित ज्ञानसम्पन्न टीम के संयुक्त सकारात्मक प्रयासों के तहत मनाया। साथ ही वैश्विक स्तर पर इस वैश्विक संगठन का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया है। ज्ञातव्य हो ये एक विश्व स्तर पे कायस्थों का विद्वत समाज का एक महान शक्तिशाली संगठन है। जीकेसी अमेरिका में श्री अरविंद सिन्हा , जीकेसी नेपाल में अध्यक्षा डॉ. पुनम कर्ण के निर्देशन में रोशन श्रीवास्तव, श्रीमती अजन्ता दत्तकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जैसा कि केंद्रीय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार था। जीकेसी नेपाल में विद्वान सदस्यों के प्रयास से दीपोत्सव भी उल्लास के साथ किया गया और और भविष्य में निरंतर सकारात्मक गतिविधियों की अपेक्षा अनुरोध के साथ गतिशील और प्रवेगित प्रवाह हेतु निवेदन किया गया।
सादर,
इंज. मितेश कुमार कर्ण
अध्यक्ष: GKC UAE
अन्तरराष्ट्रीय समन्वयक: GKC Global के सभी वैश्विक अध्याय
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: GKC नेपाल
सदस्य: GKC कोर कमिटी

यह भी पढें   जनकपुरधाम की सभा में १ लाख से अधिक समर्थक रहेंगेः प्रदेश सभापति यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *