बालेन का विराटनगर में भव्य स्वागत
काठमांडू माघ २१ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन) का आज विराटनगर में भव्य स्वागत किया गया है । वो हुलाकी राजमार्ग होते हुए झापा से विराटनगर पहुँचे हैं । कोशी राजमार्ग होते हुए विराटनगर के रास्वपा कार्यालय पहुँचे । उनके पहुँचने के बाद वहाँ कार्यकर्ताओं भारी संख्या में भीड उपस्थित है । बालेन ने मोरङ के रास्वपा उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनसे विचार विमर्श भी किया । इस मुलाकात को लेकर कहा गया है कि यहाँ चुनावी रणनीति को लेकर बैठक होगी । चुनावी अभियान के क्रम में आज (बुधवार) मोरङ पहुँचे हैं । और मोरङ के विभिन्न चुनावी क्षेत्रों का भ्रमण भी करेंगे ।


