Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव आयोग द्वारा फागुन ३ से मतदाता शिक्षा विशेष कार्यक्रम का संचालन

 

काठमांडू, माघ २८ – आगामी फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से  चुनाव आयोग ने मतदाता शिक्षा विशेष कार्यक्रम का संचालन किया है । मतदान प्रक्रिया को सहज, सरल बनाने, मत खराब होने के प्रतिशत को घटाने के लिए चुनाव आयोग आगामी फागुन ३ गते से लेकर १७ गते तक देशव्यापी रुप में इस कार्यक्रम का संचालन करने जा रही है । देशभर के ७५३ स्थानीय तहों के छ हजार ७४३ वडों में एक–एक मतदाता शिक्षा स्वयंसेवक परिचालन कर मतदाता शिक्षा कार्यक्रम का सञ्चालन किया गया है ।

यह भी पढें   मानवाधिकार आयोग से केपी शर्मा ओली ने जेनजी (Gen Z) आंदोलन की रिपोर्ट मांग की

स्वयंसेवक मतदाता के घर, बस्ती में पहुँचकर नमूना मतपत्र के माध्यम से चुनाव के महत्व और मतदान प्रक्रिया के बारे में मतदाताओं को जानकारी देंगे । इस कार्यक्रम के तय होने की जानकारी आयोग के प्रवक्ता नारायणप्रसाद भट्टराई ने दी है । आयोग ने विगत में ही सभी स्थानीय तहों में एक–एक सम्पर्क व्यक्ति को तैनात किया था ।
आयोग को विश्वास है कि जिस सम्पर्क व्यक्ति को मतदाता शिक्षा कार्यक्रम के अनुमगनकर्ता के रुप में तैनात किया था वो मतदाता शिक्षा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढाने से लेकर खराब मत के अनुपात को न्यूनीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
आयोग ने मतदाता शिक्षा कार्यक्रम के लिए सातों प्रदेश सरकार, ७५३ स्थानीय तह, चुनाव के प्रतिस्पर्धा में रहे राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा संचार जगत के साथ ही अन्य सम्पूर्ण हितकारकों सेइसे सफल बनाने का अनुरोध किया है । आयोग आम नागरिक को मताधिकार का महत्व और मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लक्ष्य के साथ मतदाता शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed