Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष चौधरी के पहल में शिल्ट सफाई

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। नवलपरासी (पश्चिम) के प्रतापपुर और सरावल गांव पालिका अन्तर्गत सहज जल निकासी हेतु लिटिल गण्डक/ड्रेन का शिल्ट और अतिक्रमण हटाने का कार्य किए जाने की जानकारी नेपाल गण्डक पश्चिमी नहर सिंचाई व्यवस्थापन कार्यालय सेमरी नवलपरासी (पश्चिम) के सुचना अधिकारी अभियंता सुजीत पाण्डे ने दिया।
प्रतापपुर गांव पालिका ‌वार्ड नंबर ३ , ४ सोमनी , ठूलो खैरटवा , पर्सा और सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ मोजरहिया का सहज जल निकासी के लिए सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी ने संबंधित निकाय नेपाल गण्डक पश्चिमी नहर सिंचाई व्यवस्थापन कार्यालय सेमरी को दो वर्ष पहले शिल्ट सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए पत्रचार किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com