Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 11 फरवरी 2026 बुधवार शुभसंवत् 2082

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*नमो व्रातपतये नमो गणपतये। नम: प्रथमपत्तये।नमस्तेऽस्तु लंबोदारायैकदंताय विघ्ननाशिने शिव सुताय। श्री वरदमूर्तये नमोनम:।।*
*ॐ शारदा शारदाम्भोजवदना वदनाम्बुजे।*
*सर्वदा सर्वदास्माकं सन्निधिं सन्निधिं क्रियात्॥*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक :- 11 फरवरी 2026 बुधवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:—1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 28,…*
चंद्रमाह:- फाल्गुन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि :- *नवमी दिन में 9:01 तक उपरांत दशमी*
नक्षत्र :- अनुराधा दिन में 10:36 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- व्याघात रात्रि 2:22 तक उपरांत हर्षण,
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :- प्रातः-06:28,
सूर्यास्त:- सायं:- 05:32,
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मकरेभौम:, बुध: कुम्भे,
मिथुने देव वृहस्पति।*
कुम्भे चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
*दोपहर 11:23 से 12:00 तक।*
इसके बाद राहु काल हो जाने से अभिजीत काल दोषपूर्ण है।
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए। और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।*

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज श्री गणेश एवं श्री विष्णु का आवाहन, स्थापन एवं विशेष पूजन, कवच स्तोत्र पाठ, मंत्र जप, सहस्त्रनाम का पाठ और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप एवं कथा श्रवण उत्तम विद्या बुद्धि, संस्कार सर्व सिद्धि दायक उत्तम आयु, आरोग्यता, सुख सौभाग्य, शांति समृद्धि, नौकरी व्यवसाय और विशेष सुख हेतु विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। आराकाशा के अनुसार कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आ सकती है।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज के दिन आप कुछ आराम अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा और परिजन आपसे संतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।

यह भी पढें   रवि लामिछाने का चुनावी खर्च ९ लाख ८९ हजार

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा। आराकाशा के अनुसार दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। आराकाशा के अनुसार दिन के आरम्भ से ही मन आशंका से व्याकुल रहेगा। लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों व्यस्तता हो सकती है। आर्थिक मामले धन संबंधित समस्या पूर्ण रहेगी खर्च चलाना सहज पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक संतुलन बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपके अंदर समझ की कमी उचित नहीं हैं। सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बना सकता है। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे उत्तम लाभ संभव है। आराकाशा के अनुसार दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।

यह भी पढें   कमल थापा ने दिया बालेन को ऑफर

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन थोड़ा सावधानी वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता में विलंब हो सकती है। किंतु धैर्य और आत्म संयम से उत्तम लाभ होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक हो सकता है। इस पर संयमित रहे अन्यथा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे और बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बन सकता है। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन प्रतिकूल में भी फलदायी रहेगा। आराकाशा के अनुसार परिजनो से सावधान रहें। अन्यथा अकारण ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे। धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें। कार्य क्षेत्र पर सूझ बूझ का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में सफलता आने से परेशानी कम रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है। शांति से कार्य लाभ होगा।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपके लिये अनुकूल बना हुआ है। आराकाशा के अनुसार जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी। आराकाशा के अनुसार शरीर मे कोई नया विकार बन सकता है। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर सन्तोष होगा किंतु आपको अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज के दिन मन कार्य में आ रही प्रगति के कारण शान्त रहेगा। आराकाशा के अनुसार शारीरिक सामर्थ्य भी आज ठीक रहेगा आर्यों में जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत कार्यों का सुधार कर लें। अन्यथा स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे अपना व्यवहार विपरीत न रखें। और लोभ से दूर रहें।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज कलह होने की संभावना से बचें। आराकाशा के अनुसार स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। जिससे आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे और वातावरण ही ऐसा बनेगा की कार्यों से प्रसन्नता आयेगी। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान कम होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर झड़प होने की संभावना है, बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की स्थिति यथावत रहेगी। आय से खर्च निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा और अपने से गलती ना करें। अन्यथा समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*!!शास्त्र संग्रह के साथ!!*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *