Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामेछाप बस दुर्घटना – १२ लोगों की मृत्यु, १० की हुई पहचान

 

काठमांडू, माघ २७ – रामेछाप सदरमुकाम मंथली के नजदीक आज सुबह बस दुर्घटना होने से १२ लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें से १० की पहचान हो चुकी है । मृत्यु होने वालों में रामेछाप के लिखु तामाकोशी गाँवपालिका–७ के ३८ वर्षीय भीमबहादुर तामाङ, उसी वडा की ३५ वर्षीया सानुमाया तामाङ, २६ वर्षीया रमिता तामाङ और ३१ वर्षीया तारा तामाङ, लिखु तामाकोशी–४ की २२ वर्षीया बबी तामाङ और २६ वर्षीय दीपेन्द्र बस्नेत, लिखु तामाकोशी–६ के दीपेश बस्नेत और लिखु–६ की ४५ वर्षीया मानकुमारी बरुवाल, सिन्धुली के गोलन्जोर गाँवपालिका–६ के ३४ वर्षीय शिव श्रेष्ठ और दोलखा के भीमेश्वर नगरपालिका–८ के ६० वर्षीय मानबहादुर तामाङ हैं । दो मृतकों की पहचान होनी अभी बाकी है । ये जानकारी मन्थली अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा केशवसिंह धामी ने दी है ।
रामेछाप के पुलिस उपरीक्षक भोला भट्ट के अनुसार उक्त दुर्घटना में बस के चालक सहित ८ लोग घायल हैं । घायलों का खुर्कोट स्थित शुभ जीवन अस्पताल, मन्थली अस्पताल और तामाकोशी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । बस चालक को नियंत्रण में ले लिया गया है । बस में सवार बाकी यात्रियों की तलाश जारी है ।
काठमांडू से ओखलढुङ्गा जा रही अरनिको यातायात के प्रदेश ०३–०१–००५ ख ९९७५ नंबर की बस आज सुबह रामेछाप मन्थली नगरपालिका–६ मसानटार स्थित सड़क से लगभग एक सौ मीटर नीचे तामाकोशी नदी में गिर गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *