जेन जी विद्रोह के कारण ही मौजूदा चुनाव संभव हो पाया – गगन थापा
काठमांडू, माघ २७ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने कहा कि जेन जी विद्रोह के कारण ही चुनाव संभव हुआ है । सिरहा के धनगढीमाइ नगरपालिका के बुद्धनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सभापति थापा ने दाबा किया कि मधेश के माहौल ने यह बता दिया है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी ।
उन्होंने कहा कि ‘आपने मुभपर विश्वास करके यहाँ बुलाया है । मुझे पूरी उम्मीद है,यहाँ के माहौल देखकर मैं कह सकता हूँ कि चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी । कृपया हमें ही जीताकर भेंजे ।’
उन्होंने कहा, “हमने सोचा था कि चुनाव दो साल बाद होंगे, लेकिन जेन जी ने विद्रोह कर दिया और सुशासन की मांग करने लगे, इसीलिए चुनाव जल्दी हुए । कांग्रेस ने चुनाव का स्वागत किया है। वह नए नेतृत्व का चुनाव करने के लिए तैयार है। फैसला आपके हाथ में है । मुझे उम्मीद है कि आप मुझे विजय बनाएंगे ।
सभापति थापा ने मंगलवार को मधेश के सप्तरी के हनुमाननगर, रुपनी, कदमचोक तथा सिराहा के लहान, जिरो माइल और गोलबजार में संबोधन किया था । इससे पहले थापा ने सुनसरी निर्वाचन क्षेत्र नंबर २ झुमका में मंगलवार नेताकार्यकर्ताओं को संबोधन किया था ।



