Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कोशी प्रदेश के निर्वाचन से संबंधित चुनाव की तैयारी जानकारी ली

 

29 माघ, काठमांडू।

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कोशी प्रदेश के निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा प्रमुखों से चुनाव की तैयारी तथा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी ली है।

सोलुखुम्बु और भोजपुर का दौरा पूरा कर सुनसरी के इटहरी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री कार्की ने पूरे कोशी प्रदेश की स्थिति पर चर्चा की।

बैठक में कोशी प्रदेश के प्रमुख सचिव राजेन्द्र कुमार पौडेल, नेपाल पुलिस के नायब महानिरीक्षक विनोद घिमिरे, विभिन्न जिलों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी बल, राष्ट्रीय अनुसन्धान विभाग के अधिकारी तथा प्रमुख जिला अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढें   बालेन की ईमानदारी की परीक्षा : क्या संघीयता पर किए वादे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए थे ?

कार्यक्रम में नेपाली सेना के पूर्वी पृतना मुख्यालय के पृतनापति उपरथी गौरव कुमार केसी ने कोशी प्रदेश की सुरक्षा स्थिति और निर्वाचन लक्षित योजनाओं पर प्रस्तुति दी।

प्रधानमंत्री कार्की ने चुनाव की तैयारियों की सराहना करते हुए आगे भी सभी निकायों के बीच समन्वय के साथ काम करने और चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई तत्व चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसे तुरंत हतोत्साहित किया जाए।

यह भी पढें   ललितपुर के जावलाखेल में ऐतिहासिक भोटो जात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह

इससे पहले आज ही प्रधानमंत्री कार्की ने सोलुखुम्बु के नाम्चे और सल्लेरी तथा भोजपुर सदरमुकाम में भी चुनाव की तैयारी और जमीनी स्थिति की जानकारी ली थी।

कोशी प्रदेश के 14 जिलों में 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए कोशी प्रदेश में 51 हजार 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *