Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 13 फरवरी 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2082

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।*
*मायामृगं दयितयेप्सित मन्वधाद् वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 13 फरवरी 2026 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:-1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 30,…*
चंद्रमाह:- फाल्गुन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *एकादशी दिन में 1:06 तक उपरांत द्वादशी*
नक्षत्र :- मूल दिन में 3:37 तक उपरांत पूर्वाषाढ़ ,
योग:- वज्र रात्रि 3:06 तक, उपरांत सिद्धि,
कारण:- बालव एवं कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:26
सूर्यास्त :- संध्या 05:34
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे एवं दिवा 7:50 यावत मकर राशौ उपरांत कुम्भ च सूर्य:,*
चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मकरेभौम:, बुध: कुम्भे,
मिथुने देव वृहस्पति।*
कुम्भे चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज विजया एकादशी व्रत में प्रातः स्नान दान एवं श्री गणेश श्री हरि विष्णु एवं भगवान शिव का पूजन, भगवती महालक्ष्मी का व्रत श्री सूक्त का पाठ अभिषेक सबके लिए सर्वोत्तम होगा। आज लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन एवं गणेश अथर्वशीर्ष, श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना और कराना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज समय रहते कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।

यह भी पढें   काठमांडू आज भी विश्व के अस्वस्थ शहर में

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपको हानिकर रहेगा। पूर्व में बनाई योजनाए आर्थिक अथवा अन्य कारणों से आरम्भ नही हो सकेंगी। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे भी लाभ ही होगा। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज दिन के आरम्भ से ही आपके समस्त कार्य व्यवस्थित रहेंगे धन प्राप्ति की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी लेकिन इसके पूर्ण होने में मध्यान तक का समय लग जायेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो एवं गूढ विषयो के प्रति रुचि लेंगे तंत्र-मंत्र टोटको के प्रयोग भी कर सकते है। कार्य व्यवसाय के प्रति भी गंभीर रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे। जिसके पूर्ण करने पर भी अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

यह भी पढें   नेपाल में हिंदी भाषा के विकास में महामना राजेश्वर नेपाली का योगदान : राघवेंद्र साह

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायी रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ परन्तु होगा उससे उल्टा। सेहत भी नरम रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी शारीरिक एवं अन्य पारिवारिक कारणों से असमर्थ रहेंगे। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्यजल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये आज किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी आप जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे मांग पूरी ना होकर उल्टा अधिक उलझन बढ़ेगी। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज के दिन आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आज अपनी महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ति होने पर प्रसन्न भी रहेंगे। मध्यान तक का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आज आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज के दिन आपको अपने बुद्धि विवेक से काम लेना होगा तभी सोची हुई योजनाओ को किसी निष्कर्ष पर पहुचा सकेंगे। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी आज अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा लेकिन अचानक होने से प्रसन्नता देगा। पेट संबंधित विकार संभव है।
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज का लगभग सारा दिन ही अशांति से भरा रहेगा। दिन का आरंभ परिवार में कलह से होगा आज आपका व्यवहार एवं भाषा बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेगी। इसके विपरीत आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी आज किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। आज आप निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी आज गड़बड़ ही रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 मार्च 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2082Q

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज के दिन आपकी लाभा-लाभ वाली स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर विरोधी नतमस्तक होंगे। पारिवारिक मामले हो या सार्वजनिक आज आप सभी जगह अपनी व्यवहार कुशलता से आसानी से कार्य बना लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर उधारी के व्यवहारों को लेकर किसी से झगड़ा होने की संभावना है धैर्य से काम ले अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। धन लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। महिलाये किसी ना किसी काम से दिन भर व्यस्त रहेंगी। संध्या का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बिताएंगे। उत्तम भोजन वाहन एवं अन्य सभी सुख के साधन सहज उपलब्ध हो सकेंगे। बुजुर्गो की फटकार भी सुन्नी पड़ेगी।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आपको अधिकांश कार्यो में दौड़-धूप के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे फिर भी सफल नही हो सकेंगे। महिलाये आज के दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। दूर रह के वाले रिश्तेदारों से मिलने के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी .आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*!!शास्त्र संग्रह के साथ!!*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*!!शास्त्र संग्रह के साथ!!*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *