Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा प्रदान 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ विवेक माथुर के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए की गई विशेष पहल के तहत दिनाँक 18-02-2026 को सयुंक्त चिकित्सालय, सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में विशेष आमंत्रित डॉ मो. जावेद इक़बाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी(प्रवर कोटि) बाल रोग विशेषज्ञ (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, 48 वाहिनी, कटिहार) के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवायें प्रदान की गई। इस दौरान SSB कैम्प में रहने वाले 56वीं वाहिनी के परिवार के बच्चों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य हेतु विशेष उपचार के अलावा, सभी को पौष्टिक खानपान से सम्बंधित सलाह भी दी गई।
सयुंक्त चिकित्सालय, सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल की सभी ने बहुत प्रशंसा की। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के डॉ. मो. जावेद इक़बाल ने भारतीय सेना के प्रतिष्ठित रिसर्च एवम रेफरल (R & R) हॉस्पिटल नई दिल्ली से MD Paediatrics की पढ़ाई पूर्ण करके देश की विभिन्न स्थानों पर अपनी बहुमूल्य सेवायें प्रदान की हैं।
सशस्त्र सीमा बल के डॉ विवेक माथुर, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा), सयुंक्त अस्पताल, बथनाहा द्वारा की गई ये पहल, भारत सरकार के “स्वस्थ भारत मिशन” को पूर्ण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *