Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 सोमवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 23 फरवरी 2026 सोमवार*
शुभसंवत् :-2082
*शाके :-1947*
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 10,…*
माह:- फाल्गुन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *षष्ठी दिन में 9:27 तक उपरांत सप्तमी*
नक्षत्र :- भरणी दिन में 4:58 तक उपरांत कृतिका,
योग:- ब्रह्म दिन में 10:56 तक उपरांत ऐन्द्र,
कारण:- तैतिल एवं गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:20
सूर्यास्त : संध्या 05:40
सूर्य :- *शतभिषा नक्षत्रे, कुम्भ राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *दिवा 10:34 यावत मेष राशौ उपरांत वृष राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*
*मकरेभौम:, बुध: कुम्भे,
मिथुने देव वृहस्पति।*
कुम्भे चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज श्री गणेश एवं श्री हरि विष्णु पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष, एवं विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, मंत्र का जप करना सर्वत्र विजय एवं स्थिर जीवन दायक, उत्तम नौकरी – आजीविका दायक, उत्तम व्यवसाय कारक, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक, सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक परम् कल्याणकारी, एवं अत्यंत लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवा यां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*
🐏मेष:-
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। आराकाशा के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।
आज दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी।आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

यह भी पढें   पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के अंतर्गत नारायणगढ़–बुटवल सड़क खंड का सफर अब आसान

🐂वृष:-
आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आराकाशा के अनुसार आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
आज अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

👫🏻मिथुन:-
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। आराकाशा के अनुसार सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।
आज लंबे समय से अटके कुछ मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।
🦀कर्क:-
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आराकाशा के अनुसार आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
आज मानसिक चिंता बढेगी। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

🐅सिंह:-
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आराकाशा के अनुसार माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
आज आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढें   नेपाल आयल निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक की जिम्मेदारी दीपक बराल को

👰🏼कन्या:-
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आराकाशा के अनुसार आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
आज आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार विस्तार के लिए धन जमा करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

⚖️तुला:-
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आराकाशा के अनुसार आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। पंचम सुख भाव में बृहस्पति कुंभ राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
आप की दिनचर्या में आज बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।

🦂वृश्चिक:-
आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

🏹धन:-
आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आराकाशा के अनुसार आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में बृद्धि होगी।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

🐊मकर:-
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आराकाशा के अनुसार ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

🍯कुम्भ:-
आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आराकाशा के अनुसार आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनो से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके क्रिया कलापो से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा।

🐟मीन:-
आज स्व राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ किसी विवाद का हल निकल आएगा। आराकाशा के अनुसार खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
आज पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
*आपका दिन मंगलमय हो*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*!!शास्त्र संग्रह के साथ!!*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *