Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रत्येक जीवन बहुमूल्य , स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का पहल : डीआईजी माथुर 

 

विराटनगर जोगबनी ( सीमा क्षेत्र ) । “प्रत्येक जीवन बहुमूल्य” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सयुंक्त चिकित्सालय, सशत्र सीमा बल, बथनाहा के डॉ. विवेक माथुर उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) एवं उनकी टीम द्वारा फारबिसगंज स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एवं आर्ट्स केंद्र में दिनाँक 28-02-2026 को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के तहत एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में  आपातकाल परिस्थिति में CPR कैसे दिया जाता है इसका प्रशिक्षण दिया गया। CPR प्रशिक्षण के बाद सभी उपस्थित खिलाड़ियों, एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र के सदस्यों को उप-महानिरीक्षक डॉ विवेक माथुर, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा स्पोर्ट्स इंज्यूरी की रोकथाम, उनका प्राथमिक उपचार एवं उचित आहार से सम्बंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस कार्यशाला में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। इस विशेष कार्यशाला को एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र के प्रमुख श्री सूरज आर्य के अनुरोध पर सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त चिकित्सालय द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रकाश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के श्री विजय प्रकाश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के दौरान डॉ विवेक माथुर द्वारा श्री विजय प्रकाश एवं श्री सूरज आर्य की अभूतपूर्व पहल के अन्तर्गत शुरू किए गए एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र, फारबिसगंज को काफी सराहा एवं उनको इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की। इस अवसर पर एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र के प्रमुख श्री सूरज द्वारा डॉ विवेक माथुर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
वर्तमान में ज़िला अररिया के फारबिसगंज स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स केंद्र का स्थापित होना, सम्पूर्ण सीमांचल क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानाजजाताहहै ।

यह भी पढें   विवादों के बीच गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने दिया इस्तीफा, कहा– मेरे ऊपर निष्पक्ष जांच किया जाए

प्रस्तुति : माला मिश्रा

माला मिश्रा
हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर जोगबनी ( सीमा क्षेत्र)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed