Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में बस दुर्घटना, आठ की मौत, ४० घायल

 

1 (1)कैलास दास, १० अगस्त | सिन्धुली के लंगुर खोला से बर्दिबास आ रहे ज.१ ख ५२९ नम्वर का तीर्थयात्रु बस बर्दिवास नगरपालिका ५ पाट्र में दुर्घटना होने से ८ की मौत और ४० से ज्यादा लोग घायल हुये है ।

तीब्र गति में रहा बस असन्तुलन होने कारण सडक से निचे एक नदी  में गिरा गयी पुलिस ने जानकारी दी है । घटना स्थल में ६ और २ को उपचार के क्रम में ले जाते वक्त म्रत्यु हो गयी है । मृतक मध्ये ७ पुरुष और एक महिला है । फिलहाल उन सभी को सनाखत नही हो सका है । घायल को बर्दिवास स्थित विभिन्न स्वास्थ्य संस्था में उपचार हो रहा है । बस में सभी यात्री  महोत्तरी और धनुषा के थे पुलिस ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मधेश प्रदेश के 41 लोग लापता

जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी के अनुसार घायल में से दो को काठमाण्डू रेफर किया गया है तो एक को विराटनगर किया है । सुबह बस पिपरा से खुल्ने के कारण मृतक अधिकांश पिपरा का ही होगा प्रहरी ने बताया है । प्रहरी ने अबेर रात तक मृतक का पहिचान नही होने पर मृतक सभी को जनकपुर अञ्चल अस्पताल में भेजा है । अञ्चल अस्पताल में सनाखत होने में सुविधा होगी पुलिस ने बताया है ।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

दुर्घटनाग्रस्त बस जनकपुर भिठोमोड सडक में चलता था । प्रत्यक्षदर्शी दीपक खड्का का अनुसार छत पे भी लोग सबर थे । बस में बैठा अधिकांश यात्री का शव क्षतविक्षत अवस्था में है । बस सडक से २० फिट नीचे गिरा है ।1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com