प्रतिनिधि सभा चुनाव २०८२ – मतदान शुरु
काठमांडू, फागुन २१ – प्रतिनिधि सभा चुनाव २०८२ का मतदान शुरु हो गया है । चुनाव आयोग ने आज सुबह ७ बजे से लेकर देशभर में मतदान शुरु होने की जानकारी दी है ।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायणप्रसाद भट्टराई ने कहा कि‘ ठीक ७ बजे से देशभर में मतदान शुरु हो गया है । सभी तरफ निर्वाध ढंग से मतदान शुरु होने की खबर आ चुकीहै ।’
मतदाता आज अपराह्न ५ बजे तक मतदान कर सकते हैं । चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि मतदाता परिचयपत्र, नागरिकता का प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय परिचयपत्र, सवारी चालक अनुमती पत्र, राहदानी और लालपूर्जा दिेखाकर मतदान किया जा सकता हैं ।
मतदान के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग लाइन की व्यवस्था है । इसी तरह अपांग, अशक्त, वृद्धवृद्धा, बिमार, सुत्केरी, गर्भवतियों के लिए किसी तरह के लाइन की व्यवस्था नहीं है उन्हें विशेष सुविधा दी गई है ।
चुनावके लिए देशभर १० हजार ९६७ मतदान स्थल में २३ हजार ११२ मतदान केन्द्र निर्धारण किए गए हैं । जिसमें से ३ हजार ६८० अति संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं । मदतान केन्द्र को ४ हजार ४४२ संवेदनशील मतदान केन्द्र और २ हजार ८४५ सामान्य मतदान केन्द्र कहकर वर्गीकरण किया गया है ।


