Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा आज का मौसम

 

 

काठमांडू, फागुन २१ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने आज देश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान किया है । साथ ही महाशाखा ने जानकारी दी है कि देश के पहाड़ी तथा हिमाली भागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है । कोशी प्रदेश के हिमाली, पहाड़ी और तराई भाग में आंशिक बदली छाए रहेंगे, लेकिन मौसम साफ ही रहने की जानकारी महाशाखा ने दी है । मधेश प्रदेश के तराई के मुछ हिस्सों में मुख्यतः मौसम साफ रहेगा ।बागमती प्रदेश के हिमाल, पहाड़ और तराई क्षेत्रों में आंशिक बदली छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यतः साफ होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी हे । गण्डकी प्रदेश के सभी भू–भागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । लुम्बिनी प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी क्षेत्रों में भी आंशिक बदली छाई रहेगी तथा तराई क्षेत्रों में मुख्यतः मौसम साफ रहेगा । कर्णाली प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्यतः मौसम साफ ही रहेगा ।

इसी तरह सुदूर पश्चिम प्रदेश के हिमाली, पहाड़ी और तराई भू–भागों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com