बारा में एक चुनाव अधिकृत बेहोश
काठमांडू, फागुन २१ – बारा में एक चुनाव अधिकृत बेहोश हो गया है । बारा के सिम्रौनगढ़ नगरपालिका–३ स्थित नेपाल राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय किसनपुर मतदानस्थल में तैनात कर्मचारी बेहोश हो गया है । जिला प्रहरी कार्यालय बारा के एसपी नरेन्द्र कुँवर के अनुसार बेहोश होने वाला चुनाव कर्मचारी श्याम प्रसाद साह है । अचानाक बेहोश हुए साह को बारा के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है ।


