देशभर में उत्साहपूर्ण मतदान, १२ बजे तक लगभग १८ प्रतिशत मतदान
काठमांडू, फागुन २१ – चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि देशभर में उत्साहपूर्ण मतदान किया जा रहा है । आयोग ने जानकारी दी है कि कहीं भी मतदान में रुकावट नहीं आई है ।
कहीं अगर किसी कारण से मतदान थोड़ी देर के लिए रुका भी था तो वहाँ मतदान पुनः शुरु हो गया है ।
आयोग ने जानकारी दी है कि १२ बजे तक देशभर में लगभग १८ प्रतिशत मतदान किया जा चुका है जिसके तहत ३१ लाख ६३ हजार ७३६ मत डाले गए हैं ।
आयोग के अनुसार मुस्ताङ में लगभग ४२ प्रतिशत मत डाले गए हैं ।


