दाङ में बाँके राष्ट्रीय निकुंज प्रभावितों ने मतदान का किया बहिष्कार
काठमांडू, फागुन २१ – दाङ में बाँके राष्ट्रीय निकुंज प्रभावितों ने मतदान का बहिष्कार किया है । दाङ मध्यवर्ती क्षेत्र बबइ गाँवपालिका–७ देउती मावि मलई मतदान केन्द्र और बबई–१ में बने जनता आधारभूत विद्यालय केन्द्र में अभी तक एक भी व्यक्ति ने मतदान नहीं किया है ।
मतदान अधिकृत चिरंजीवी खड्का के अनुसार साढे १० बजे तक बबइ गाँवपालिका–७ देउती मावि मलई मतदान केन्द्र में मतदाता आए ही नहीं । मतदान केन्द्र सुनसान है । जबकि यहाँ ६८२ मतदाता हैं ।
इसी तरह बबइ–१ के एक और केन्द्र की अवस्था भी कुछ ऐसी ही है । अभी तक कोई मतदाता नहीं आए हैं । जनता आधारभूत विद्यालय में ५३० मतदाता हैं ।
निकुंच प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष चन्द्रबहादुर और राङु मगर ने बताया कि उन्होंने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया था इसलिए वे मतदान करने नहीं गए हैं । उन्होंने बताया कि ‘हमारी मांगों को संबोधन नहीं किया गया जिसकी वजह से हमने मतदान नहीं करने की घोषणा की थी । हमारी बातों पर कोई सुनवाई नहीं हुई । हमने पूरे गाँववालों से सलाह लिया और चुनाव का बहष्किार कर मतदान में भाग नहीं लेने का निर्णय किया । ’

