बालेन साह को लेकर झापा के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर काठमांडू लौटा
काठमांडू, फागुन २१ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह को लेकर झापा के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर काठमांडू लौट आया है । त्रिभुवन विमानस्थल से उडा हेलीकॉप्टर ५ मीनट के भीतर पुनः काठमांडू में ही अवतरण हो गया है । बालेन ने आज सुबह काठमांडू के सिनामंगल स्थित अन्नपूर्ण इंग्लिश स्कूल में बने मतदान केन्द्र से अपना मतदान किया था । वे काठमांडू २ के मतदाता हैं । मतदान के पश्चात वो झापा के लिए प्रस्थान कर रहे थे । उन्होंने अपनी उम्मीदवारी झापा ५ से दी है । लेकिन बीच रास्ते में ही हेलीकॉप्टर वापस लौट आया । इस खबर की पुष्टि नागरिक उड्यन प्राधिकरण ने की है ।
ऐसा माना जा रहा है कि बालेन का हेलीकॉप्टर सुबह १०ः१० बजे काठमांडू में उतरा । प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि वह तकनीकी या प्रशिक्षण संबंधी कारणों से नहीं बल्कि अपनी मर्जी से वापस लौटे ।
आज ही कांग्रेस सभापति गगन थापा और नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड हेलीकॉप्टर से ही अपने–अपने चुनाव क्षेत्रों में पहुँचे हैं ।


