Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने सभी लोगों से वायु प्रदूषण से बचने का किया आग्रह

 

काठमांडू, फागुन २५  स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने सभी लोगों से वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया है ।
मंत्रालय के प्रवक्ता ड‘ा प्रकाश बुढाथोकी ने काठमांडू उपत्यका में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण उससे बचने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया है । उन्होंने वायु प्रदूषण ह्दय, रक्तनली, फेफड़ो, दम, कैंसर, आँखों, गुर्दे के साथ ही अन्य समस्याएं हो सकती है इसलिए सभी लोगों से सचेत रहने का आग्रह किया है ।
मंत्रालय के प्रवक्ता बुढाथोकी ने कहा है कि दीर्घरोगी और गर्भवती महिलाओं पर भी इस वायु प्रदूषण का असर पड़ सकता है इसलिए आग्रह किया गया है कि इस समूह के लोग सकभर बाहर नहीं निकलें । वायु प्रदूषण के कारण बच्चों, ज्येष्ठ नागरिक एवं दम खोकी जैसे श्वास प्रश्वास संबन्धी दीर्घ रोगियों पर ज्यादा असर करने के कारण विशेष सावधानी अपनाने का भी मंत्रालय ने आग्रह किया है ।
मंत्रालय ने सभी लोगों से सुबह और शाम बाहर नहीं निकलने को कहा है । यदि अति आवश्यक है और निकलना ही है तो मास्क लगाने का आग्रह किया है । मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि अभी लगभग एक सप्ताह काठमांडू में और प्रदुषण रहेगा । वायु प्रदुषण के कारण काठमांडू उपत्यका में धूप नहीं लगी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com