Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू आज संसार के ही अस्वस्थ शहरों में नंबर एक

 

काठमांडू, फागुन २७ – काठमांडू में हवाओं की गुणस्तरता में आज भी किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ है । मंगलवार को वायु प्रदुषण की स्थिति बेहद खराब थी, और आज भी वायु प्रदूषण की अवस्था अत्यंत ही खराब ही है ।
स्विट्जरलैंड की आईक्यू एयर ९जो वास्तविक समय में माप करती है० के अनुसार, आज सुबह काठमांडू की वायु गुणवत्ता सूचकांक ९एक्यूआई० १९६ है । २०० से ऊपर का कोई भी स्तर बहुत अस्वास्थ्यकर माना जाता है । १५० से ऊपर का कोई भी स्तर अस्वास्थ्यकर माना जाता है।
नेपाल सरकार से स्वीकृत वायु गुणस्तर सूचकांक अनुसार ०–५० अच्छा, ५१–१०० मध्यम, १०१–१५० संवेदनशील समूह के लिए अस्वस्थ, १५१–२०० अस्वस्थ, २०१–३०० ज्याद अस्वस्थ माना जाता है । ३०१ से उपर पहुँच जाना तो बहुत ज्यादा खतरनाक माना जाता है । काठमांडू आज संसार के ही अस्वस्थ शहरों में से एक है और काठमांडू चौथे स्थान में है । पहले स्थान में भारत की दिल्ली, दूसरे स्थान में पाकिस्तान का लाहोर और तीसरे स्थान में बंगलादेश का ढाँका है ।
प्रदूषण बढ़ने के बाद से ही स्वास्थ्य तथा जनसख्या मंत्रालय ने सभी से सचेत रहने का आग्रह किया है । बार बार आग्रह किया गया है कि अगर अति आवश्यक न हो तो घर से बाहर नहीं निकलें जब बाहर निकलना हो तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *