रवि लामिछाने का चुनावी खर्च ९ लाख ८९ हजार
काठमांडू, फागुन २७ – रास्वपा सभापति रवि लामिछाने ने निर्वाचन आयोग में अपना चुनावी खर्च प्रस्तुत कर दिया है । उनका चुनावी खर्च १० लाख से भी कम है । निर्वाचन आयोग में प्रस्तुत किए गए विवरण में इसका उल्लेख किया गया है । मनोनयन दर्ता खर्च १० हजार, नमुना मतपत्र छपाई ६८ हजार १६१, हवाई खर्च १३ हजार ६२६ और गोष्ठी सभा एक लाख ८० हजार होने का निर्वाचन आयोग में प्रस्तुत विवरण में उल्लेख है ।


