Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, फागुन २७ – नेपाल में अभी पश्चिमी हवाओं, उपड़ी वायुमंडल में उच्च चापीय प्रणाली और नेपाल के पूर्वी भूभाग के पास निचले वायुमंडल में न्यून चापीय क्षेत्र के आंशिक प्रभाव के कारण देश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों में बादल छाए हुए हैं । यह पुष्टि मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने की है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार तराई तथा उपत्यका के कुछ स्थानों में कुहासा भी लगा हुआ है ।
आज दिन में कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश के साथ ही बाकी पहाड़ी भूभागों में साधरणतः बादल छाए रहेंगे । तराई तथा उपत्यका के कुछ स्थानों में कुहासा भी छाएं रहेंगे ।कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों में, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों तथा मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के तराई भूभागों के एक–दो स्थानों में बिजली सहित हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज रात कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश सहित कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भूभागों में साधरणतया बादल छाएं रहेंगे । बाकी भूभागों में आंशिक बादल छाएं रहेंगे । कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली सहित हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   मैं ही समझदार, बाकी सब नादान—यही जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com