समानुपातिक में रास्वपा ५१ लाख ४८ हजार २१७ मत

काठमांडू, फागुन २७ – प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के समानुपातिक में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) को ५१ लाख ४८ हजार २१७ मत मिले हैं । निर्वाचन आयोग के अनुसार एक करोड सात लाख ६९ हजार ५४३ मत में से रास्वपा ने ५१ लाख ४८ हजार २१७ मत प्राप्त किए हैं ।
नेपाली कांग्रेस को १७ लाख ५४ हजार ३९५ मत मिले हैं । नेकपा (एमाले) को १४ लाख ५१ हजार ९५६ मत मिले हैं । इसी तरह नेपाली कम्युनिस्ट (नेकपा) को आठ लाख नौ हजार ७१ मत मिले हैं । श्रम संस्कृति को तीन लाख ८५ हजार ६८२ मत मिले हैं ।
राप्रपा को तीन लाख ३० हजार ८२ मत मिले हैं । समानुपातिक के लिए मतगणना समाप्त हो चुकी है लेकिन आयोग के वेवसाइट पर अपडेट हुआ मत ंअतिम है या नहीं कि इसकी पुष्टि होना बाकी है । ये जानकारी सहायक प्रवक्ता कुलबहादुर जिसी ने दी है ।

