Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माता वैष्णो देवी सेवा ट्रस्ट, रक्सौल के तत्वावधान में श्रीरामनवमी पर 37वें वर्ष ज्योति, जागरण एवं भंडारा का होगा भव्य आयोजन

 

रक्सौल। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में माता वैष्णो देवी सेवा ट्रस्ट, रक्सौल के तत्वावधान में आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर ज्योति, जागरण एवं महाप्रसाद (भंडारा) का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर पुरानी पोखरा गली स्थित जगदीश कॉम्प्लेक्स में ट्रस्ट सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा ट्रस्ट के संयोजक रमेश कुमार ने बताया कि माता वैष्णो देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा आस्था, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ यह धार्मिक आयोजन लगातार 37वें वर्ष भी संपन्न कराया जा रहा है, जो नगर की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

यह भी पढें   प्रहरियों से मारपीट करने के आरोप में एक वडा अध्यक्ष गिरफ्तार

वहीं ट्रस्ट के सह संयोजक सुबोध कुमार बताया कि श्रीरामनवमी के अवसर पर बाहर के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की भजन मंडली द्वारा भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन एवं मनभावन झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालु भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

वहीं सेवा ट्रस्ट के राजकुमार गुप्ता ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य भजन संध्या एवं जागरण कार्यक्रम में शामिल हों, भक्ति सागर में गोते लगाएं तथा पुण्य के भागी बनें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

बैठक में नारायण प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद, , जगदीश प्रसाद, रमेश कुमार, रजनीश प्रियदर्शी, भैरव गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुबोध कुमार , धीरज कुमार, चंद्रकिशोर प्रसाद , सन्नी पटेल, पंकज कुमार, नीरज कुमार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com