ईरानी हमले में यूएई में १५ नेपाली घायल

काठमांडू, फागुन २७ – विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इरानी हमले से अब तक १५ नेपाली घायल हुए हैं । जिनमें से १४ लोग इलाज के बाद अपने काम में वापस लौट आए हैं ।
विदेश मंत्रालय द्वारा आज (बुधवार) आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मंत्रालय के सह सचिव रामजी खड्का ने बताया कि इरान द्वारा प्रहार किए गए मिसाइल तथा ड्रोन आक्रमणम में अब तक १५ नेपाली सामान्य घायल हुए हैं । जिनमें से एक का इलाज अभी भी चल रहा है और उनकी अवस्था सामान्य है । इजरायल–अमेरिका और इरान बीच आक्रमण–प्रत्याक्रमण हो रहा है ।
इरान खाड़ी तथा पश्चिम एशिया के देशों में अमेरिकी सैन्य बेशकैंप में ड्रोन तथा मिसाइल आक्रमण करता रहा है ।
ड्रोन आक्रमण के क्रम में गोरखा के विवेक श्रेष्ठ की यूएई में मृत्युु हो गई थी । उनके शव को नेपाल लाया गया और अन्त्येष्टि भी कर दी गई । उनके क्षतिपूर्ति के लिए यूएई स्थित नेपाली दूतावास द्वारा पहल किए जाने की विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है । मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उस क्षेत्र के अलावे अन्य क्षेत्र में नेपाली सुरक्षित हैं ।

