प्रदूषण की अवस्था में गुरुवार से क्रमिक रुप से सुधार की संभावना
काठमांडू, फागुन २७ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार से मौसमी संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी । विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने आज अपराह्न ४ बजे विशेष मौसम बुलेटिन जारी कर गुरुवार से वायुमंडल में मौसमी गतिविधियां बढ़ेंगी तथा देश के कुछ जगहों में क्षणिक बारिश भी होने की संभावना है । इसके साथ ही महाशखा ने जानकारी दी है कि हाल में जो प्रदूषण की अवस्था है उसमें भी क्रमिक रूप से सुधार होने की संभावना है ।
महाशाखा ने बताया है कि नेपाल के ऊपड़ी वायुमंडल में उच्च चापीय मौसम प्रणाली स्थिर रहने, पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली के सक्रिय नहीं होने तथा वायुमंडल के नीचले तह में न्यून चापीय गतिविधि में वृद्धि नहीं होने के कारण से पर्याप्त बारिश नहीं हुई है जिससे प्रदूषण वायुमंडल के नीचले तह में ही संचित हो रहा है । परिणाम स्वरुप कुछ दिनों से देश के अधिकांश भागों में कुहासा देखा जा रहा है ।
विभाग के सूचना अधिकारी दिनकर कायस्थ ने बताया कि कुहासा लगने के कारण स्वास्थ पर असर पड़ रहा है । उन्होंने इसके असर से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा के उपाय अपनाने का भी अनुरोध किया है । साथ ही मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बताया है कि देशभर के मौसम प्रणाली का निरंतर अनुगमन किया जा रहा है और महाशाखा से दैनिक जारी होने वाले तीन दिवसीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन को उसी अनुसार नियमित रुप से अपडेट करेगा ।


