Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सऊदी अरब में रहने वाले नेपालियों से सतर्क रहने का आग्रह

 

काठमांडू, फागुन २७ – साउदी अरब स्थित नेपाली दूतावास ने मध्यपूर्व क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से जो अवस्था है, उस अवस्था को देखते हुए साउदी अरेबिया में रहे सम्पूर्ण नेपालियों को आधिकारिक निकाय से जारी होने वाले समाचार, निर्देशन, तथा सूचना अनुसार सजग और सतर्क रहने का अनुरोध किया है ।
दूतावास द्वारा आज जारी अनुरोध पत्र में कहा गया है कि ‘आधिकारिक रुप में पुष्टि नहीं हुए किसी भी प्रकार के समाचार, सूचना, जानकारी तथा फोटो, वीडियो को सामाजिक संजाल पर नहीं रखें । न शेयर और न पोष्ट करें । साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों या बस्तुओं की फोटो न खिचें न ही वीडियों बनाएं ।’
दूतावास ने साउदी अरेबिया के आधिकारिक निकाय या विश्वसनीय संचार माध्यम से आए समाचार पर ही केवल विश्वास करने और पुष्टि नहीं हुए किसी भी समाचार के हल्ला के पीछे नहीं लगना है । कुछ ऐसा लगे तो राजदूतावास या जेद्दा स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सम्पर्क करने का अनुरोध किया है ।
दूतावास ने ०११४६१११०८, ०११२८८३७९५, मोबाइल नंबर ह्वाटस एप +९६६५०००२५९७३ और ९६६५३४३४३२१३ में सम्पर्क करने का अनुरोध किया है ।
इसी तरह नेपाली महावाणिज्य दूतावास, जेद्दा स्थित फोन नं. ०१२६२२६६६५, ०१२६२२६६८३, मोबाइल नंबरः ह्वाट्स एपः+९६६५३५०२४१६९. ९६६५५९७४४२५३, ९६६५३१२५४०९९ और +९६६५३१३२८९५७ में सम्पर्क करने का भी अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *