Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 12 मार्च 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*विश्वसृष्टिविधायिनं पुनरेव पालनतत्परं संहरन्तमथ प्रपंचमशेषलोकनिवासिनम्।*
*क्रीडयन्तमहर्निशं गणनाथयूथसमावृतं चन्द्रशेखरमाश्रये मम किं करिष्यति वै यम:।।*
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 12 मार्च 2026 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947,
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 27,…*
माह:- चैत्र
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *नवमी रात्रि शेष 4:12 तक उपरांत दशमी*
नक्षत्र:- मूल रात्रि 10:51 तक उपरांत पूर्वाषाढ़,
योग:- सिद्धि रात्रि 8:31 तक उपरांत व्यतिपात,
करण:- तैतिल एवं गर,
सूर्योदय:- प्रातः 06:07
सूर्यास्त : संध्या 05:53
सूर्य :- *पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे कुम्भ राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कुम्भे भौम बुधश्चैव,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*

*आज प्रातः स्नान कर श्री गणेश, श्री विष्णु एवं शिव पूजन श्री लक्ष्मी नारायण पूजन एवं श्री सूक्त का पाठ अभिषेक हवन उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य, उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं एवं सफल प्रसन्नता दायक होगा।*

*जबकि रात्रि 10:40 के उपरांत होलिका पूजन कर अपने राशि के अनुसार वस्तुओं से हवन सबके लिए आवश्यक एवं विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

🐏मेष
आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं. ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें. खान-पान में संयम बरतें.

🐂वृष
आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है. विजातीय आकर्षण रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. क्या न करें- आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

👫मिथुन
आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे. व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. क्या न करें- आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें.

यह भी पढें   कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मसम्मान पदों की सौदेबाजी का विषय नहीं : डॉ.शशांक कोइराला

🦀कर्क
आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा. क्या न करें- आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें.

🐅सिंह
आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है. क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, नुकसान संभव है.

🧕कन्या
आज तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा. क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं.

⚖️तुला
आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें.

🦂वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. क्या न करें- आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें. अपने से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें.

🏹धनु
आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं.

यह भी पढें   नेपाल में भारत का 'राजनीतिक दूत': क्या कूटनीति के रिसेट बटन पर है नई दिल्ली ? : कृतिका यादव

🐊मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.

🍯कुंभ
आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. क्या न करें- आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें.

🐟मीन
आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें।
*आपका दिन मंगलमय हो*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*!!शास्त्र संग्रह के साथ महादेव की कृपा से आपके उत्तम आयु आरोग्यता, पद, प्रतिष्ठा, संपूर्ण कुशलता एवं आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना के साथ, व्रत पूजन अभिषेक में सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com