Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इनिशा विक हत्याकांड – दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने का नेपाल तरुण दल ने की मांग

 

काठमांडू, फागुन २९ – सुर्खेत के वीरेन्द्रनगर–१ निवासी १६ वर्षीया किशोरी इनिशा विक की बलात्कार के बाद हत्या किए गए जघन्य तथा अमानवीय घटना के प्रति नेपाल तरुण दल केन्द्रीय समिति ने गंभीर ध्यानाकर्षण किया है । एक निर्दोष किशोरी पर किए गए इस तरह के क्रूर अपराध ने समग्र समाज को स्तब्ध बनाया है । तरुण दल ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि आम नागरिकों में आक्रोश उत्पन्न हो रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

समिति द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं ने समाज की सुरक्षा अवस्था और राज्य की जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न उठाया है । घटना में संलग्न अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए । निष्पक्ष और पारदर्शी जांच द्वारा कानून अनुसार अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने का नेपाल सरकार तथा सम्बन्धित निकायों से जोरदार मांग की है ।
विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पीडित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने, उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है । महिला तथा बाल बालिका पर हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों पर नियंत्रण कर राज्य को अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील ढंग प्रस्तुत होने की आवश्यकता है ।
तरुण दल ने घटना की निष्पक्ष जाँच में देरी नहीं करने तथा दोषी को बचाने का यदि कोई प्रयास किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे इस तरह की चेतावनी भी दी है । उन्होंने इस बात को भी समावेश किया है कि आवश्यकता पड़ी तो देशभर न्याय के पक्ष में आवाज उठाने और सशक्त आन्दोलन करने को वे बाध्य होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com