Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावीर ने किया चुनावी खर्च विवरण आयोग में पेश

 

काठमांडू, फागुन २९ – म्याग्दी से प्रतिनिधिसभा सदस्य में निर्वाचित महावीर पुन ने अपना चुनावी खर्च सार्वजनिक किया है । उन्होंने चुनावी अभियान में २८ लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने का विवरण निर्वाचन आयोग में पेश किया है ।
गुरुवार को उन्हाेंने आयोग अपना चुनावी खर्च का विवरण पेश किया जिसके अनुसार २८ लाख ६८ हजार ८ सौ ६८ रुपये खर्च हुए हैं । पुन ने सबसे ज्यादा होटल के खाना और अपने रहने में १३ लाख ७ हजार रुपये से भी ज्यादा खर्च होने का उल्लेख किया है । इसी तरह यातायात और मर्मत में ६ लाख ६० हजार और डीजेल में ३ लाख ६० हजार खर्च करने का उल्लेख किया है । इसके अलावे चालक को १ लाख ४० हजार देने और प्रचार प्रसार सामग्री में २ लाख ९० हजार रुपये खर्च करने का विवरण दिया है ।
इसके अलावे उन्होंने मनोनयन दर्ता में १० हजार रुपये, मतदाता नामावली खरीद ३ हजार, स्टेशनरी २५ हजार ३ सौ और विविध ७० हजार ८ सौ ७७ रुपये खर्च होने का विवरण में उल्लेख किया है ।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह की तुलना में पुन का चुनावी खर्च ज्यादा देखा जा रहा है । साह ने सोमबार को निर्वाचन आयोग में अपना विवरण भेजा है जिसके अनुसार उनका कुल चुनावी १४ लाख १७ हजार २८९ रुपये हुआ है । साह ने सबसे ज्यादा खर्च ‘घर घर कार्यक्रम’ में किया है । इसमें १५ दिन के वडास्तरीय ‘घर–घर कार्यक्रम’ में उन्होंने ५ लाख ८० हजार रुपये खर्च करने का उल्लेख किया है । इसी तरह सबसे कम खर्च उम्मीदवारी दर्ता में किया है । जहाँ उन्होंने १० हजार रुपये खर्च किए हैं ।

यह भी पढें   भूस्खलन के कारण कांति लोकपथ पूर्ण रुप से अवरुद्ध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *