Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चैत्र नवरात्र व चैती छठ की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर समिति की बैठक संपन्न

 

रक्सौल: आज शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के केन्द्र सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे पावन चैत्र नवरात्र तथा 24 और 25 मार्च को होने वाली लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढें   नेपाल के मधेश की एक 'सभ्य क्रांति': रुबी कुमारी ठाकुर और एक प्रवासी पिता के संघर्षों की नई इबारत

बैठक में समिति के वरीय सदस्य राकेश कुशवाहा ने कहा कि सूर्य मंदिर रक्सौल की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केन्द्र है। यहां आयोजित होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र नवरात्र एवं चैती छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सूर्य मंदिर परिसर एवं सूर्य मंदिर छठ घाट की साफ-सफाई नगर परिषद रक्सौल के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाएगी।

यह भी पढें   इजराइल में रहें नेपालियों से दूतावास ने किया आग्रह...संयमित,सतर्क और सुरक्षित रुप में रहें

बैठक में यह भी बताया गया कि चैती छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में समिति का प्रयास रहेगा कि किसी भी व्रती या श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाएगा।
बैठक में समिति द्वारा छठ घाट की सजावट, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्णय लिया।
मौके पर समिति के वरीय सदस्य राकेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी, सुरेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता एवं दिनेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *