Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय जन सेवा संगठन के कार्यालय का शुभ उद्घाटन

 

रक्सौल: शहर के मौजे चौक स्थित नवगठित संस्था की सह संयोजिका मीतू गुप्ता के आवास पर नवगठित संस्था अंतर्राष्ट्रीय जन सेवा संगठन के कार्यालय का शुभ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संस्था के उद्देश्य तथा समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के इंस्पेक्टर विकास कुमार, संस्था की सह संयोजिका मीतू गुप्ता, संयोजक दीप प्रकाश (अधिवक्ता) तथा संगठन प्रभारी मीरा कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त, भारत विकास परिषद के रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, विनोद कुमार हैप्पी गुप्ता तथा रीतेश शर्मा ने अपने संबोधन में संगठन की आवश्यकता और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के कोष प्रभारी सुनीता देवी, सदस्य सचिव नीता कुमारी, सह सदस्य सचिव कविता देवी, सलाहकार चंदा श्रीवास्तव तथा अस्थायी ब्रांच प्रभारी प्रतिमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

वक्ताओं ने कहा कि आज का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का क्षण है, क्योंकि हम सब एक ऐसे संगठन के शुभारंभ के साक्षी बन रहे हैं, जो सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करेगा।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की सच्ची प्रगति सेवा और सहयोग की मजबूत नींव पर ही संभव है। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना को आत्मसात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय जन सेवा संगठन समाज में सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। यह संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

कार्यक्रम में विशेष रूप से मातृशक्ति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज में मातृशक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कार, करुणा और सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा भी है। जब किसी सामाजिक अभियान में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी होती है, तो वह प्रयास और अधिक मजबूत तथा सफल बन जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐसे सामाजिक संगठनों की अत्यंत आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय जन सेवा संगठन इन क्षेत्रों में सकारात्मक पहल करते हुए समाज में जागरूकता और सेवा की नई ऊर्जा का संचार करेगा।

यह भी पढें   करूणाविहीन तो था ही यह राज्य, लेकिन इतना असहिष्णु भी–गगन थापा

अंत में सभी ने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को इस पुनीत पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा यह संकल्प लिया कि सेवा, सहयोग और संस्कार के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज को एक बेहतर और सशक्त दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार पाण्डेय, जितेंद्र कुमार, राजकिशोर राय भगतजी, कमलेश कुमार, अनुराधा शर्मा, पूनम गुप्ता, ज्योति राज गुप्ता, प्रेम गुप्ता समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *