Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घरेलू उपभोक्ताओं को उच्च प्राथमिकता दें – नेपाल आयल निगम

 

काठमांडू, फागुन ३० – नेपाल आयल निगम ने गैस उद्योगियों तथा एलपी गैस के विक्रेताओं से घरेलू प्रयोजन के लिए गैस का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को उच्च प्राथमिकता में रखकर गैस बिक्री करने का निर्देश दिया है । निगम ने देशभर के गैस उद्योगियों को अपने–अपने उद्योगों से विक्रेताओं को बिक्र्री करने की मात्रा, जगह और सम्पर्क नंबर सहित प्रत्येक दिन सुबह १० बजे के भीतर सार्वजनिक कर निगम को जानकारी कराने का आग्रह किया है । संबन्धित उद्योगों के विक्रेताओं से कहा गया है कि उपभोक्ताओं को बिक्री किए गए सामानों के नाम, सम्पर्क नंबर और मात्रा का रिकॉर्ड रखें और संबन्धित उद्योग के माध्यम से प्रत्येक दिन निगम को जानकारी दें ।
निगम ने जबतक की दूसरा कोई निर्णय नहीं आता है तबतक सम्पूर्ण गैस उद्योगों को सिलिंडर में ७.१ केजी एलपी गैस भर प्रति सिलिंडर ९५५ रुपये में बिक्री शुरु की है ।
अभी मध्यपूर्व क्षेत्रों में हो रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थ तथा एलपी गैस की आपूर्ति में विश्वव्यापी रूप में असर पड़ रहा है । लेकिन निगम ने बताया है कि वह नियमित रुप से आपूर्ति और बिक्री कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *