प्रधानमंत्री कार्की ने आज जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की
काठमांडू, चैत्र ६ – अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की है । अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रही कार्की शुक्रवार (चैत ६) पहली बार जनकपुरधाम गई हैं और वहाँ जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की है । जनकपुरधाम विमानस्थल होते हुए जानकी मंदिर पहुँची । प्रधानमंत्री कार्की ने पूजा अर्चना पश्चात् वहाँ के महन्थ और पूजारियों के साथ भेंटघाट भी की । पूजा के पश्चात् उन्होंने कहा कि वो धार्मिक प्रयोजन से जनकपुरधाम आई हैं । जनकपुरधाम के बाल उनका महोत्तरी जाने का कार्यक्रम है । महोत्तरी के गौशाला स्थित निगौल गाई गौशाला का वो निरीक्षण करेंगी ।


