कार्की आयोग के प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग को लेकर आज भी प्रदर्शन
काठमांडू, चैत्र ७ – भाद्र २३ और २४ की घटना सम्बन्धी जाँचबुझ आयोग के प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग करते हुए युवाओं ने आज भी काठमांडू में विरोध प्रदर्शन किया है । घायल जेन जी नेपाल, राष्ट्रीय जेन जी जन एकता अभियान आदि युवाओं के समूह ने जाँचबुझ आयोग के प्रतिवेदन को छुपाने की कोशिश की जा रही है इस आशंका को लेकर आज (शनिवार) काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में प्ले कार्ड थे जिसपर लिखा था – जेनजी आन्दोलन खोला में प्रतिवेदन बंद झोला में, किस भ्रष्ट को बेच दिया ? कार्की आयोग का प्रतिवेदन, तुरंत सार्वजनिक कर, जेन जी का नारें में आमा वहाँ रारा में आदि ।
उनका कहना है कि जाँचबुझ आयोग के प्रतिवेदन को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है । जेन जी शहीद और घायलों के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता है । साथ ही युवाओं ने यह भी कहा कि जेन जी आन्दोलन के बल पर नेता सांसद तो बने लेकिन जेन जी आन्दोलन का उदेश्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है ।
उनका कहना कि सरकारी संरचना जलाने और प्रहरी पर हमला करने वाले जेन जी वे नहीं हैं, उन्होंने भाद्र २३ और २४ के घटनाओं में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कारवाई की मांग की है । युवाओं ने आशंका जताते हुए कहा कि जाँचबुझ आयोग ने अपना प्रतिवेदन सरकार को सौंप दिया है लेकिन उसके बावजूद अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है ।


